भारी बारिश का अलर्ट जारी, दार्जिलिंग से मालदा तक खतरे की चेतावनी, बढ़ेगा मौसम का मिजाज

Spread the love

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और मालदा समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कोलकाता में फिलहाल उमस बनी हुई है, लेकिन मानसून के आगे बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट और राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने को कहा गया है।