कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के 22 सांसद उनके गुट के साथ हैं। इस दावे के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठकों के बाद असंतुष्ट नेताओं की गतिविधियां बढ़ी हैं और घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, बागी सांसदों का समूह लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी स्थिति रखने की तैयारी में है। काकोली घोष दस्तिदार पहले भी दावा कर चुकी हैं कि बड़ी संख्या में सांसद उनके साथ हैं और वे अपनी राजनीतिक रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से इन दावों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
इधर, दिल्ली में नेताओं की बैठकों और संगठनात्मक फेरबदल के बाद TMC की आंतरिक राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर जारी इस खींचतान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया सियासी समीकरण खड़ा कर दिया है।

