शहीद शुभम कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई विदाई

Spread the love

जहानाबाद : भारतीय वायुसेना के शहीद शुभम कुमार की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। घोसी इलाके से निकली यह अंतिम यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए बेहद भावुक पल बन गई, जहां लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को विदाई दी।

जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। इस दौरान ‘शुभम अमर रहें’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

शुभम कुमार के बलिदान को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग उन्हें देश का गर्व बताते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रशासन ने अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे।