पटना :रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान देते हुए कोचिंग संचालक खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रिंस यादव की मौत में हत्या की साजिश की आशंका है और इसमें खान सर का नाम जुड़ा हुआ है।


तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। उनके आरोपों ने कोचिंग विवाद से जुड़े इस मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर पहले से ही जांच चल रही है और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
इस पूरे प्रकरण ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ जांच एजेंसियां मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हैं, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी से तनाव और बढ़ गया है।

