औरंगाबाद :शिक्षा विभाग ने नामांकन कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जिले के 54 प्रधानाध्यापकों के तीन दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, 261 प्रधानाध्यापकों से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।


जानकारी के अनुसार, विभागीय समीक्षा में यह पाया गया कि कई स्कूलों में नामांकन लक्ष्य के अनुसार काम संतोषजनक नहीं था। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ वेतन कटौती और जवाब तलब की प्रक्रिया शुरू की गई है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

