सासाराम : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के पैतृक गांव बड्डी में उनकी शादी की तैयारियों के बीच VVIP हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को गांव पहुंचे और आकाश दीप तथा उनके परिवार से मुलाकात कर आगामी विवाह की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को पहले ही अंतिम रूप दे दिया था]


मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। हेलिपैड, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित कई तैयारियां की गईं। जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे।
आकाश दीप के विवाह समारोह को लेकर पूरे बड्डी गांव में उत्सव जैसा माहौल है। परिवार के अनुसार 21 जून को तिलक, 23 जून को हल्दी की रस्म गांव में होगी, जबकि 24 जून को वाराणसी के ताज होटल में विवाह संपन्न होगा। शादी समारोह में खेल, राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई विशिष्ट लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

