सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे एक इश्तिहार वारंटी के खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी आरआईटी थाना के निर्देश पर की गई।


पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर (आरआईटी) थाना कांड संख्या 288/11 एवं एस.टी. संख्या 101/13(एस) के इश्तिहार वारंटी बब्लू घासी उर्फ बब्लू करुआ, पिता स्वर्गीय शंकर मांझी, निवासी निमपाड़ा, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावां के घर पर विधिवत छापेमारी की गई। हालांकि, आरोपी अपने घर पर मौजूद नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के ग्रामीणों को सूचित करते हुए विधिवत डुगडुगी-ढोल बजाकर मुनादी की तथा दो गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा कर तामिला की कार्रवाई पूरी की।
इस कार्रवाई में पु0अ0नि0 अनिरुद्ध कुमार सिंह, आरक्षी संख्या-102 हृदय कुमार सिंह एवं गृहरक्षक चालक संख्या-13121 मनीष कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

