रामलला को भोग में चढ़ा दुनिया का सबसे महंगा आम, ₹1 लाख प्रति फल वाली मिठास ने खींचा सबका ध्यान

Spread the love

अयोध्या :अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला को दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले जापानी ‘मियाज़ाकी’ आम का भोग अर्पित किया गया। इस खास आम को “Egg of the Sun” भी कहा जाता है और इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद अधिक मानी जाती है।

जानकारी के अनुसार, मियाज़ाकी आम की कीमत लगभग ₹2.5 लाख से ₹3 लाख प्रति किलो तक बताई जाती है, जबकि एक फल की कीमत करीब ₹1 लाख तक पहुंच जाती है। यह आम अपनी गहरी लाल रंगत, अनोखे स्वाद और पोषण गुणों के कारण दुनिया भर में बेहद खास माना जाता है।

बताया गया कि इस दुर्लभ आम की खेती स्थानीय किसान ओमप्रकाश सिंह ने अयोध्या में की है। उन्होंने करीब दो साल पहले इसका पौधा लगाया था, जो अब सफलतापूर्वक फल देने लगा है। परंपरा के अनुसार, पहली फसल को भगवान को अर्पित किया गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।