लखनऊ :भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिससे मुकाबले को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।


भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इस मैच में युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को वनडे डेब्यू का मौका मिला है। टीम में यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की भी वापसी हुई है। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। चोट और बीमारी के चलते मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और जिया उर रहमान शरीफी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।
मैच की शुरुआत से ही भारत के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे, जबकि कप्तान शुभमन गिल नंबर तीन पर उतरे। शुरुआती ओवरों में ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और भारत ने अच्छी शुरुआत के साथ रन गति बनाए रखी।

