राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच बड़ा फैसला, CM योगी के कार्यक्रम से चंपत राय बाहर, बढ़ी सियासी हलचल

Spread the love

अयोध्या : राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। हालांकि, इस दौरे को लेकर जारी प्रोटोकॉल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने और अपनी जगह किसी प्रतिनिधि को नामित करने के लिए कहा गया है।

इसी बीच कथित चढ़ावा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने राम मंदिर परिसर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। दान राशि की गिनती और कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े पहलुओं पर ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ की गई। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म है और विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

जांच में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं और उनकी निशानदेही पर करीब दो करोड़ रुपये बरामद किए जाने की बात कही गई है। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी तेज हो गई है। चंपत राय पहले ही आरोपों को खारिज कर चुके हैं, जबकि सरकार की ओर से गठित एसआईटी जांच जारी है।