मिर्जापुर : जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को इंस्पेक्टर बताकर घूमता मिला। संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया गया कि युवक वर्दी में स्टार और नेम प्लेट लगाए हुए था, लेकिन पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में उसके फर्जी पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई है। आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से और किस मकसद से फर्जी इंस्पेक्टर बनकर घूम रहा था। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

