मुंबई : कंगना रनौत की फिल्म ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन सातवें दिन भी कमजोर बना रहा। शुरुआती हफ्ते के अंत तक फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही है और यह बड़े बजट की अन्य फिल्मों की तुलना में पीछे चल रही है। लगातार गिरावट के चलते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और शुरुआती दिनों में मामूली बढ़त के बाद इसकी कमाई स्थिर नहीं रह सकी। छठे दिन तक यह फिल्म 6 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी, लेकिन 7वें दिन की कमाई में फिर गिरावट दर्ज की गई है। लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म मजबूत पकड़ नहीं बना पाई है।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर खास तौर पर सकारात्मक नहीं दिखा। इसी वजह से ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ को थिएटर में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है और इसके प्रदर्शन को कमजोर माना जा रहा है.

