आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी स्थित शिव राम दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूजा मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भगवान बलभद्र, सुदर्शन जी एवं माता लक्ष्मी की विधिवत देव स्नान (देव अस्नान) पूजा संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।


पूजा का संचालन सरायकेला से आए पुरोहित श्री खुसो पति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। यजमान के रूप में जय प्रकाश शर्मा, मोहित कुमार, संतोष बेहरा, अभिलाष मिश्रा, संजीत महतो, सत्यजीत साहू, एस.एस. यादव, कृष्णा प्रसाद, शांतनु, मनीष सहित वार्ड संख्या-27 की पार्षद रिंकी कुमारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा अंकित, आयुष, अर्पित, बजरंगी, शिव चरण एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी पूजा में भाग लिया।
पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति ने बताया कि आगामी 14 जुलाई को नेत्र उत्सव पूजा का आयोजन होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान स्वस्थ होकर पुनः भक्तों को दर्शन देंगे।
समिति के अनुसार 16 जुलाई को सुबह रथ यात्रा पूजा होगी, जबकि शाम 4:30 बजे से भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा शिव राम दुर्गा मंदिर, रेलवे कॉलोनी से प्रारंभ होकर रोड नंबर-32, चार नंबर रोड होते हुए इच्छापुर ग्वालपाड़ा दुर्गा मंदिर तक जाएगी। रथ यात्रा को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

