फिटनेस के साथ मानवता का संदेश: बिष्टुपुर के Anytime Fitness में रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

फिटनेस के साथ मानवता का संदेश: बिष्टुपुर के Anytime Fitness में रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर, 7 जुलाई। बिष्टुपुर स्थित Anytime Fitness में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना था।
कार्यक्रम में जिम के ओनर आशीष बुढ़िया (Ashish Budhia) और मैनेजर किरत सिंह (Kirat Singh) की अगुवाई में जिम के प्रशिक्षकों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिम ट्रेनर महेश, साहिबा और राज ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। वहीं जिम के सदस्य विक्की और दयाल सहित कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
रक्तदान शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन किया गया और रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।