जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुरी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जांच में मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला भीख मांगकर अपना जीवन-यापन करती थी, हालांकि पुलिस अभी उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

