जमशेदपुर: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों, विशेषकर बच्चों को बाघों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) सबा आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपने हाथों से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। DFO सबा आलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघ जंगलों की जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों से प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बच्चों को बाघों के प्राकृतिक आवास, उनके संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वन्यजीव संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस दौरान टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

