रांची: सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एवं ‘शटरबग क्लब’ की ओर से वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘पिक्सल स्पंदन’ का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। “Eyes Behind the Lens, Heart Behind the Shutter” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम 19 और 20 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।


पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार एस.बी. डाँडीन, डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदिनी सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अनुभवी फोटोग्राफरों द्वारा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जहां छात्रों को प्रेस, प्रोफेशनल और फ्रीलांस फोटोग्राफी की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही नेचर, ट्राइबल कल्चर और अपनी रांची विषयों पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण 1 से 16 अगस्त तक होगा, जबकि 17 अगस्त तक A4 आकार में जियोटैग्ड ओरिजिनल तस्वीरें जमा करनी होंगी। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आयोजन की तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

