सरायकेला: इंडो डैनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर में गुरुवार से स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई। यह अभियान 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत स्वच्छता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आईडीटीआर के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और आदर्श जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की छोटी-छोटी भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत, सामाजिक और कार्यस्थल की स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संचालक पंकज कुमार ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, सेमिनार, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी अमित कुमार, प्रवीण कुमार पटनायक, केसी पाल, ओम प्रकाश पांडेय, ए.के. श्रीवास्तव, मनीष कुमार, उमेश रजक, हिमांशु शेखर, गुलफसा परवीन, तारा प्रमाणिक, बबलु पाल, हरिनाथ राव, सुशील मिश्रा, विकास गोप, अनुज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

