सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 308 किलो जावा महुआ और 13 लीटर शराब नष्ट

Spread the love

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 6 से 12 अगस्त 2026 के बीच विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 308 किलोग्राम जावा महुआ और 13 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए छापेमारी के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को नियंत्रित करने के साथ समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करना है।

पुलिस ने बताया कि थाना और ओपी स्तर पर अवैध शराब से जुड़े मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है। अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। लोगों से आसपास अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी पुलिस को देने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।