आदित्यपुर के NSMCH में बारिश के बीच देशभक्ति के उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। तेज बारिश के बावजूद डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ। सभी ने समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।

चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने पारडीह, बिरसानगर, गोविंदपुर, परसुडीह और आदित्यपुर स्थित विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया। संस्थान की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि 23 से 28 अगस्त के बीच 200 नए विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर करीब 300 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी का समारोह और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में डायरेक्टर विभा सिंह, प्राचार्य के.एन. सिन्हा, हॉस्पिटल मैनेजर के. सिंह और सोसाइटी चेयरमैन मृत्युंजय झा समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान NSMCH परिसर देशभक्ति और उत्साह के रंग में नजर आया।