आदित्यपुर में स्वतंत्रता दिवस और अभय झा के जन्मदिन पर नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Spread the love

आदित्यपुर: स्वतंत्रता दिवस और युवा जनशक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं झामुमो युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभय झा के जन्मदिवस के अवसर पर आदित्यपुर में नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया, जिसमें डॉक्टरों की टीम के साथ जनरल फिजिशियन डॉ. विपिन कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। शिविर में आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच का लाभ लिया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ियों का भी वितरण किया गया।

अभय झा ने कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर पिछले 25 वर्षों से लगातार लोगों के बीच सेवा कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश चौधरी ने शिविर की सराहना करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऐसे सामाजिक और जनसेवा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

शिविर में उपमेयर अंकुर सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, महिला जिला अध्यक्ष सुशीला देवी, जिला उपाध्यक्ष बेला गोराई, नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा, जिला सचिव विक्की प्रधान समेत झामुमो के कई पदाधिकारी, युवा जनशक्ति मोर्चा के सदस्य, स्थानीय नागरिक और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।