राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज प्रतियोगिता, 36 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Spread the love

जमशेदपुर, 29 अगस्त 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस एवं दोराबजी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग और ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (ESDCA) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-8 और अंडर-10 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, ओडिशा के एरिया मैनेजर अनुरक्त स्वैन और ESDCA के पूर्व सचिव बलबीर सिंह सोहेल उपस्थित रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शुभम नायक और संजय मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं ESDCA सचिव जयंत कुमार भुइयां, चीफ आर्बिटर IA विशाल कुमार मिंज तथा SNA एवं टाटा ट्रेनिंग सेंटर के चेस कोच सौखिन कुंडू भी उपस्थित रहे।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवा खिलाड़ियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना था। प्रतियोगिता में टाटा चेस सेंटर, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।