वाराणसी: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। वाराणसी से झारखंड जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार यह बदलाव 2 सितंबर से प्रभावी होगा। दोनों ट्रेनें वाराणसी स्टेशन से पहले की तुलना में 10 मिनट पहले रवाना होंगी।


ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब वाराणसी स्टेशन से शाम 4:05 बजे के बजाय 3:55 बजे रवाना होगी। यानी यात्रियों को पहले की तुलना में 10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस अब सुबह 6:20 बजे के बजाय 6:10 बजे वाराणसी से खुलेगी।
रेलवे के अनुसार, वाराणसी से प्रस्थान समय में बदलाव के बावजूद दोनों ट्रेनों के रास्ते में आने वाले अन्य स्टेशनों के निर्धारित आगमन और प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नए समय की जानकारी जरूर जांच लें और ट्रेन छूटने से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें। नया समय 2 सितंबर 2026 से लागू होगा।

