जमशेदपुर: जमशेदपुर में केरल समाज की ओर से ओणम पर्व उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से शहरवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव का आनंद लिया।


कार्यक्रम के दौरान केरल समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ओणम केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। यह पर्व भगवान महाबली के स्वागत की परंपरा से जुड़ा है और लोगों को केरल की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ता है।
समारोह में पारंपरिक ओणसद्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को ओणम की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुकलम यानी फूलों की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विभिन्न रंगों और फूलों से प्रतिभागियों ने आकर्षक पुकलम तैयार किए। प्रतियोगिता में लोगों की रचनात्मकता और पारंपरिक कला की सुंदर झलक देखने को मिली।
केरल समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।

