धनबाद: हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रेल मार्ग पर अगले कुछ दिनों तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। धनबाद-हावड़ा रेलखंड के मुगमा स्टेशन पर रेलवे की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग तिथियों में 18 ट्रेनों को रद्द करने और 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।


मुगमा स्टेशन पर 21 से 23 सितंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके बाद 24 से 27 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान धनबाद, कोडरमा और गया की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका असर झेलना पड़ेगा।
रद्द होने वाली ट्रेनों में 12371 हावड़ा-बिकानेर एक्सप्रेस 21 सितंबर को और 12372 बिकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 24 सितंबर को नहीं चलेगी। 12329 सियालदह-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22 सितंबर तथा 12330 आनंद विहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर और 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द रहेगी। 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 24 और 26 सितंबर तथा 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 और 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
रेल यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और मार्ग की स्थिति जरूर जांच लें।

