गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आर्का जैन विश्वविद्यालय में अपनी नई इकाई का गठन किया है। इस दौरान 27 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई इकाई में अभय कुमार को अध्यक्ष, निखिल सिंह को मंत्री, सौरभ गुराई को उपाध्यक्ष और उज्ज्वल बालिक को सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, त्रिशा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को भी संगठन में अलग-अलग दायित्व दिए गए।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रही है। उन्होंने नई टीम से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई।
नई इकाई के सदस्यों ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने की बात कही।
कार्यकारिणी ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और संस्थान के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
कार्यक्रम में देवी सिंह, कार्तिक कुमार झा, हर्षित, अरुण, आरती और मृगांक सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

