जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय महिला की 30 साल पुरानी गांठ का सफल ऑपरेशन किया है। सरायकेला निवासी गुरुवती देवी की ठुड्डी के नीचे बनी गांठ धीरे-धीरे बढ़कर मुंह तक फैल गई थी। इसके कारण उन्हें खाना खाने और बोलने में काफी परेशानी हो रही थी।


अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. भीमसेन हांसदा के मार्गदर्शन में डॉ. निहार टोपनो की टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉक्टरों ने गर्दन और मुंह, दोनों रास्तों से सर्जरी कर गांठ को बाहर निकाला। लंबे समय से मौजूद गांठ के कारण मरीज को दैनिक गतिविधियों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार बताया गया है। अब वह मुंह से भोजन कर रही हैं। इस सफल सर्जरी से मरीज और उनके परिजनों को राहत मिली है।

