वीडियो वायरल होते ही एक्शन: चांडिल थाना के पुलिसकर्मी को SP ने किया लाइन हाजिर, जांच शुरू

Spread the love

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से जुड़े एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की अग्रतर जांच के साथ-साथ अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।