लालू के जन्मदिन जश्न में छोटू छलिया ने बांधा समां, खुश होकर राबड़ी देवी ने उतार दिया कंगन

Spread the love

पटना :राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में आयोजित समारोह के दौरान भोजपुरी गायक छोटू छलिया की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींच लिया। उनके गीतों से प्रभावित होकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अपना कंगन भेंट कर दिया। समारोह में परिवार, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तुति समाप्त होने के बाद छोटू छलिया आशीर्वाद लेने राबड़ी देवी के पास पहुंचे। उनकी गायकी से खुश राबड़ी देवी ने तत्काल अपना कंगन उतारकर उन्हें इनाम के रूप में दे दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इस पल का स्वागत किया.

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में संगीत और उत्सव का माहौल रहा। परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने भी इस अवसर को खास अंदाज में मनाया। 11 जून को लालू यादव ने अपना 79वां जन्मदिन मनाया था।