जमशेदपुर/रांची: विश्व हिंदू रक्षा परिषद में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक अहम निर्णय लिया गया है। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने भारत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद से प्रमोट कर राष्ट्रीय सब प्रभारी (संपूर्ण भारत) नियुक्त किया है। यह निर्णय उनकी राष्ट्रहित एवं सनातन समाज के प्रति लगातार सक्रिय और सराहनीय योगदान को देखते हुए लिया गया है।


संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत सिंह ने अब तक सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके आधार पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उम्मीद जताई है कि वे सनातन शिक्षा और विचारधारा के अनुरूप समाज को संगठित करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।
साथ ही संगठन ने अखंड भारत और सनातन समाज के सशक्तिकरण को अपने प्रमुख उद्देश्यों में शामिल करते हुए कहा कि भारत सिंह के नेतृत्व में इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में गति मिलेगी।

