झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह समेत 88 IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची

Spread the love

रांची : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 17 जून 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्यपाल के आदेश पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के कुल 88 पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है।

इस फेरबदल में कई अहम तबादले शामिल हैं। आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को आयुक्त के सचिव, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका भेजा गया है, जबकि उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। एजाज अनवर को जमशेदपुर से नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम बनाया गया है। योगेन्द्र प्रसाद को कोडरमा से नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा राजेश डुंगडुंग को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जमशेदपुर के साथ-साथ आदित्यपुर के तीन अतिरिक्त कार्यालयों का प्रभार दिया गया है। विजय सिंह बिरूवा को नगर आयुक्त गिरिडीह, अब्दुस समद को उप नगर आयुक्त गिरिडीह और राजीव कुमार मिश्र को उप नगर आयुक्त मानगो नगर निगम में पदस्थापित किया गया है। इस अधिसूचना में अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और नगर निगम स्तर के अधिकारियों के व्यापक फेरबदल किए गए हैं।