नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए लेफ्ट आर्म स्पिनर मैनव सुथार ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने वार्विकशायर क्लब के साथ शॉर्ट-टर्म करार किया है। यह उनके करियर का पहला काउंटी क्रिकेट अनुभव होगा।


हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार डेब्यू करने के बाद सुथार को यह मौका मिला है। अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। अब वह इंग्लैंड की परिस्थितियों में अपनी गेंदबाजी का परीक्षण करेंगे और अगले कुछ मुकाबलों में टीम का हिस्सा रहेंगे।
वार्विकशायर की ओर से उन्हें काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए उपलब्ध बताया गया है। माना जा रहा है कि यह अनुभव उनके करियर को और मजबूत करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तैयारी को नया आयाम देगा।

