कोलकाता :तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी संकट और गहरा गया है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद शताब्दी रॉय ने बागी खेमे में शामिल होते हुए नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, जिन्हें कार्यकर्ता “दीदी” कहते हैं, पिछले कुछ वर्षों में काफी बदल गई हैं। यह बयान पार्टी में चल रहे मतभेद और टूट की अटकलों के बीच आया है।


रिपोर्ट के अनुसार, शताब्दी रॉय अब उन लगभग एक दर्जन सांसदों के समूह का हिस्सा हैं, जिन्होंने हाल ही में वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर एनडीए को समर्थन देने की बात कही है। उन्हें इस बागी समूह का उपनेता भी बताया जा रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद टीएमसी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बागी सांसदों के इस कदम को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि संगठन की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

