पटना : बिहार सरकार गरीब परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। योजना के तहत बीपीएल परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली खर्च में राहत मिलेगी। सरकार का लक्ष्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।


योजना के तहत 58.89 लाख बीपीएल परिवारों के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पूरी तरह नि:शुल्क लगाए जाएंगे। वहीं राज्य के 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से बिजली सब्सिडी का बोझ कम होगा और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

