नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इथेनॉल की अधिक मात्रा वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी हटाने का फैसला किया है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, 22 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल अब एक्साइज ड्यूटी से मुक्त रहेगा। यह छूट E22, E25, E27 और E30 श्रेणी के ईंधन पर लागू होगी।


भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है। सरकार लंबे समय से इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है ताकि जैव ईंधन के उपयोग में वृद्धि हो, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। हाल ही में उच्च इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधनों के लिए नए मानक भी लागू किए गए थे, जिसके बाद यह कर छूट दी गई है।

