सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है, जिससे इलाके में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी अमल महतो ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 25 मई की रात दुकान बंद कर घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी।
पीड़ित के अनुसार 26 मई की सुबह करीब चार बजे जब वे बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
आवेदन में चोरी हुई बाइक का नंबर JH22C-7425 बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद करने की मांग की है।
फिलहाल आरआईटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

