भाजपा नेता सुरेन्द्र पांडे के पिता रंगनाथ पांडे का निधन, आज पार्वती घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

जमशेदपुर: भाजपा नेता एवं जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र पांडे के पिता रंगनाथ पांडे का सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

रंगनाथ पांडे सामाजिक रूप से सक्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। समाज सेवा के साथ-साथ उन्हें तंत्र विद्या का भी गहरा ज्ञान था, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई थी। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को लोगों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने पीछे वे छह बेटियां, एक पुत्र, पुत्रवधू तथा नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, रंगनाथ पांडे का अंतिम संस्कार मंगलवार को पार्वती घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।