भारत को बताया ताकतवर साझेदार, सीमा विवाद पर नेपाल का बड़ा बयान; बातचीत से समाधान पर जोर

Spread the love

नई दिल्ली : नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत को नेपाल का सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी और एक शक्तिशाली साझेदार बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत आधार पर बने हैं तथा नेपाल भारत के साथ रिश्तों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है।

उन्होंने सीमा विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत की वकालत की। शिशिर खनाल ने कहा कि ऐसे मामलों का समाधान शांतिपूर्ण, तार्किक और तथ्यों पर आधारित संवाद से निकाला जा सकता है। उनका कहना था कि नेपाल किसी पुराने विवाद या कटुता को लेकर नहीं चल रहा है और दोनों देशों को समान सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

भारत यात्रा के दौरान हुई बैठकों में ऊर्जा, कनेक्टिविटी, व्यापार, डिजिटल क्षेत्र और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई।