सस्टेनेबल बतख पालन के लिए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन महिला स्वयं समूहों को कर रहा है तैयार

वेस्ट बोकारो :- ऐसा माना जाता है कि दूसरों को उन चीजों को हासिल करने के लिए सशक्त बनाना ही लीडरशिप है, जिन्हें वे असंभव मानते हैं। इस विचार से प्रेरित होकर इचाकडीह गांव की 12 महिलाओं का एक समूह अपनी ‘अम्बे महिला समिति’ के माध्यम से गांव की पारंपरिक महिला पहचान को फिर से परिभाषित कर रहा है, जो कई महत्वकांक्षी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इचाकडीह गांव की 12 महिलाओं ने 2009 में एक स्वयं सहायता समूह ‘अम्बे महिला समिति’ का गठन किया और तब से यह समूह निरंतर काम कर रहा हैं। समूह ने प्रारंभ में पौधे उगाने के साथ शुरुआत की थी और समय के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 2017 में बतख पालन के क्षेत्र में कदम रखा। समिति ने प्रारंभ में 100 बत्तखों के साथ इस उपक्रम की शुरुआत की। इस स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा प्रारंभिक समर्थन और सहयोग दिया गया। रामगढ़ और हजारीबाग के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा क्रमशः प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की गई। पिछले तीन वर्षों में उतार-चढ़ाव के बीच अम्बे महिला समिति की महिलाओं ने एक लंबा सफर तय किया है। बतख पालन पहल अब एक इनका एक सस्टेनबल मॉडल बन गया है और वर्तमान में एसएचजी के पास 150 से अधिक बतख हैं। यह एसएचजी अब इस पहल के माध्यम से एक वर्ष में 1 लाख से अधिक कमाता है। इचाकडीह गांव की 27 वर्षीय सुश्री मंजू देवी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “गांव में महिलाएं आमतौर पर अपने पुरुष बराबर काम नहीं करती हैं और मुश्किल समय में उन्हें भी पैसे की जरूरत होती है। एक साथ आने और एक एसएचजी बैंक बनाने से विभिन्न उपक्रमों के प्रति हमारे विचारों को नया आयाम मिला। हमारा मार्गदर्शन करने और हर संभव तरीके से हमारी मदद करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को धन्यवाद।” अम्बे महिला समिति की ये महिलाएं एक गांव-स्तरीय एसएचजी बैंक भी चलाती हैं और उन्हें उधार देने एवं वसूली प्रक्रियाओं को कारगर बनाने के लिए तदनुसार प्रशिक्षित भी किया गया है। उन्हें पंजाब नेशनल बैंक रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, रामगढ़ द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जो व्यक्तियों और ग्राम स्तर के संस्थानों के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण का एक केंद्रीकृत केंद्र है। श्री उपेंद्र नाथ शाह, जिला विकास प्रबंधक, राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), रामगढ़ ने भी बैंक लिंकेज, आजीविका सृजन और इसकी सस्टेनेबिलिटी के लिए विभिन्न सरकारी पहलकदमियों पर एक जागरूकता सत्र का संचालन किया। अम्बे महिला समिति की महिलाएं एक समय में एक कदम उठा कर एक उज्जवल भविष्य की ओर अपना मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। एक ऐसे भविष्य की ओर, जो अधिक सहयोगी और समावेशी है। Chief Editor :- Abhishek Gautam । Team न्यूज भारत 20 । POSTED BY DESKnewsbharat20.com

View More सस्टेनेबल बतख पालन के लिए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन महिला स्वयं समूहों को कर रहा है तैयार

टीएमएच में नयी कार्डियक केयर सुविधा

जमशेदपुर:- टाटा मेन हॉस्पीटल (टीएमएच) ने हृदयरोग चिकित्सा के लिए अत्याधुनिक आईवीयूएस-एफएफआर मशीन खरीदी है। यह मशीन लगाने वाला टीएमएच झारखंड का पहला अस्पताल है।…

View More टीएमएच में नयी कार्डियक केयर सुविधा

तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

जमशेदपुर:- कोल्हान प्रमंडल के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आये बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन शनिवार को जमशेदपुर में हुआ।…

View More तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

आयुष्मान भारत स्वस्थ बीमा के तहत निशुल्क जाँच कैम्प

जमशेदपुर (संवाददाता ):- दिनाँक 29/10/21 दिन शुक्रवार को मुसाबनी स्थित मुस्कान ईन्टरप्राइजेज मे आयुष्मान भारत स्वस्थ बीमा के तहत निशुल्क जाँच कैम्प किये गये, साकेत…

View More आयुष्मान भारत स्वस्थ बीमा के तहत निशुल्क जाँच कैम्प

राज्य में लॉकडाउन हटा कर आपदा मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने छठ एवं दिवाली की खुशी दुगुनी की , जनता ने अभिनंदन कर कहा धन्यवाद बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर (संवाददाता ):-झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के राजनीतिक सलाहकार श्री जम्मी भास्कर ने सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छठ पूजा…

View More राज्य में लॉकडाउन हटा कर आपदा मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने छठ एवं दिवाली की खुशी दुगुनी की , जनता ने अभिनंदन कर कहा धन्यवाद बन्ना गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल कोर कमिटी की बैठक पंचायत चुनाव में उम्मीदवार चयनित हुई

जमशेदपुर (संवाददाता ):-आज दिनांक 29 नवंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल कोर कमिटी की आवश्यक बैठक पंचायत चुनाव में उम्मीदवार चयनित हेतु हुई…

View More भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल कोर कमिटी की बैठक पंचायत चुनाव में उम्मीदवार चयनित हुई

सरदार पटेल की जयंती पर 31 को गोविंदपुर पटेल स्कूल में लगेगी निःशुल्क हृदय जाँच शिविर, अंकित आनंद के प्रयास से फोर्टीस अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवा

जमशेदपुर (संवाददाता ):-सरदार पटेल की जयंती पर 31 को गोविंदपुर पटेल स्कूल में लगेगी निःशुल्क हृदय जाँच शिविर, अंकित आनंद के प्रयास से फोर्टीस अस्पताल…

View More सरदार पटेल की जयंती पर 31 को गोविंदपुर पटेल स्कूल में लगेगी निःशुल्क हृदय जाँच शिविर, अंकित आनंद के प्रयास से फोर्टीस अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवा

डी0 बी0 एम0 एस0 कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोट्रेक्ट क्लब द्वारा, दिवाली मेला का आयोजन किया

जमशेदपुर: डी0 बी0 एम0 एस0 कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोट्रेक्ट क्लब द्वारा कॉलेज के प्रेक्षागृह में दिवाली मेला का आयोजन किया गया। मेले में मिट्टी…

View More डी0 बी0 एम0 एस0 कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोट्रेक्ट क्लब द्वारा, दिवाली मेला का आयोजन किया

झारखंड हुआ अनलॉक ,रात 8 बजे के बाद दुकान बंद करने की पाबंदी भी हटाई गई , कोचिंग संस्थानों को लेकर भी आया फैसला

रांची :- वीकेंड लॉकडाउन को लेकर झारखंड सरकार ने फैसला लेते हुए इसे समाप्त कर दिया है. झारखंड सरकार के आपदा प्राधिकार समिति की बैठक…

View More झारखंड हुआ अनलॉक ,रात 8 बजे के बाद दुकान बंद करने की पाबंदी भी हटाई गई , कोचिंग संस्थानों को लेकर भी आया फैसला

आर डी टाटा स्कूल सी यूनिट के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं (1996 बैच) 20 नवंबर को आयोजित करेंगे कार्यक्रम “आशीर्वाद गुरुजनों का”

जमशेदपुर:- आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट के पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं(1996 बैच) द्वारा आगामी 20 नवंबर को केबुल वेलफेयर क्लब गोलमुरी में “आशीर्वाद गुरुजनों…

View More आर डी टाटा स्कूल सी यूनिट के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं (1996 बैच) 20 नवंबर को आयोजित करेंगे कार्यक्रम “आशीर्वाद गुरुजनों का”