जमशेदपुर : बंगाल जीत के बाद साकची में जश्न: रवि चौरसिया के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ बंटी मिठाइयाँ .पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के साकची स्थित रामलीला मैदान के पास लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया के नेतृत्व में जोरदार उत्सव मनाया गया।


इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुखबीर सिंह, अमृत श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, मुन्ना गोस्वामी, अर्जुन शर्मा, गोविंद सिंह, महिंदर श्रीवास्तव, अशोक करमकार, रिजवान, पिंटो गिरी, संजय अग्रवाल, प्रकाश, बिकास गोस्वामी, संतोष श्रीवास्तव, खुशबू रानी, अमरजीत कौर और मोनिका सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत की बधाई दी। पूरे इलाके में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा।
रवि चौरसिया ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।
इस जश्न में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिससे साकची का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

