सरायकेला: उद्यमी संगठन एसिया (ASIA) के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने रथ यात्रा के शुभ अवसर पर अपनी मां के नाम पर ‘चंद्रा एक्सक्लुसिव’ ड्रीम बिल्डिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। एस-टाइप से नगर निगम जाने वाले मार्ग पर स्थित इस आवासीय परियोजना का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


भूमिपूजन समारोह में एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आर.पी. सिंह, पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार सहित कई सामाजिक और व्यावसायिक हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
सुधीर सिंह ने बताया कि ‘चंद्रा एक्सक्लुसिव’ उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना में कुल 16 आधुनिक फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनमें 2 बीएचके और 3 बीएचके आवास उपलब्ध होंगे। सभी फ्लैट अत्याधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण मानकों के अनुसार तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि परियोजना में पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 24 घंटे पानी और बिजली की सुविधा, आधुनिक लिफ्ट व्यवस्था तथा सुरक्षित और सुविधाजनक सोसाइटी का निर्माण किया जाएगा। इस आवासीय परियोजना का डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्म पुण्यार्क डेवलपर्स द्वारा तैयार किया गया है। साथ ही, निर्माण में उपयोग होने वाले सभी उपकरण और सामग्री प्रतिष्ठित कंपनियों की लगाई जाएंगी।
सुधीर सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र में आधुनिक और बेहतर आवासीय विकल्प के रूप में नई पहचान बनाएगी।

