पटना :बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े निवेश का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को लेकर व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के जरिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए नई नीतियां लागू की गई हैं और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत औद्योगिक पार्क, भूमि बैंक और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य निजी निवेश बढ़ाकर राज्य में उद्योगों का विस्तार करना है।
सरकार का मानना है कि प्रस्तावित निवेश से रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे बिहार को निवेश और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

