राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, आदित्यपुर, जमशेदपुर के द्वारा स्वच्छ वायु जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसके तहत स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच निबंघ एवं ड्राइंग प्रतियोगिता कराया गया. इस अवसर पर पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह जमशेदपुर द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.


* इन स्कूलों में आयोजित हुए प्रतियोगिता-
1. श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर, जमशंदपुर
यहां स्वच्छ वायु कारण एवं निदान विषय पर स्कूली बच्चों ने ड्राइंग बनाया. जिसमें
प्रथम पुरस्कार – शायना प्रियदशिनी राउत को, द्वितीय पुरस्कार – रिद्दी परी को और तृतीय पुरस्कार- प्रज्ञा प्रुषटी को दिया गया. जबकि
2. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, साकची, जमशेदपुर में आयोजित स्वच्छ वायु कारण एवं निदान विषय पर आयोजित ड्राईग एवं निबंध प्रतियोगिता में ड्राइंग में प्रथम पूरस्कार – खुशी कुमारी को, द्वितीय पुरस्कार – कुमारी अनन्या को और तृतीय पुरस्कार- सौम्या कुमारी को मिला. जबकि निबंध में प्रथम पुरस्कार – रेणुका कुमारी को द्वितीय पुरस्कार – प्रणीता दार को और तृतीय पुरस्कार- दुर्गां कुमारी को मिला. दोनों स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया. इसके अतिरिक्त
* जनमानस में स्वच्छ वायु के प्रति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन जमशेदपुर के विभिन्न चौक चाराहों पर किया गया. जिनमें
।. टाटानगर रेलवे स्टेशन 2. गांधी मैदान मानगो, 3. छप्पन भोग बिस्टुपुर, 4. टीन प्लेट चौक, 5. साकची मेन चौक शामिल रहे. पर्षद द्वारा स्वच्छ वायु जागरूकता अभियान कें तहत पम्फलेट का भी वितरण आम लोगों के बीच किया गया.

