अवैध शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई अड्डे ध्वस्त, संचालक फरार

Spread the love

Saraikela (संजीव मेहता) : उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मई 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल तीन अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी अड्डा संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा। छापेमारी में करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसे विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि संबंधित संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।