आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 (इच्छापुर, ग्वालपाड़ा) में एक क्षतिग्रस्त बिजली पोल स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है। सनशाइन स्कूल के पीछे, हरिनंदन पाहन के घर के सामने गली में स्थित यह पोल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और केवल सपोर्ट तार के सहारे टिका हुआ है।


स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। जिस स्थान पर यह पोल मौजूद है, वहां से लोगों का लगातार आना-जाना रहता है, जिससे जोखिम और अधिक बढ़ गया है। इसके अलावा, पास में लगा एक अन्य बिजली पोल भी खराब स्थिति में बताया जा रहा है।
लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए दोनों जर्जर पोल को बदलने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

