पटना :भारत-नेपाल शिक्षा सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीक के उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में दोनों देशों के शिक्षाविदों, शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा बदलते समय में शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा में नवाचार और नई तकनीकों का समावेश विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। सम्मेलन में शिक्षकों की भूमिका, शोध, कौशल विकास और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर भी विशेष जोर दिया गया।
सम्मेलन में भारत और नेपाल के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रतिभागियों ने शिक्षा के क्षेत्र में साझा अनुभवों और नई पहल के माध्यम से दोनों देशों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

