तिलैया डैम में नहाने के दौरान इंजीनियर की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

Spread the love

Koderma के तिलैया डैम क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दुखद हादसे में बिहार के बोधगया निवासी 32 वर्षीय इंजीनियर अविनाश शर्मा की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अविनाश अपने छह दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने आए थे। इसी दौरान वह अपने दो साथियों के साथ बराकर नदी में स्नान करने उतरे, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा करीब एक घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद अविनाश शर्मा के शव को पानी से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही उनके दोस्तों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।