सरायकेला : Seraikela पुलिस ने कांड्रा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान Bunty Guha (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से परसुडीह (पूर्वी सिंहभूम) का निवासी है और वर्तमान में Kolkata में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को कांड्रा स्थित Jharkhand Gramin Bank शाखा के मैनेजर को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को “रवि लोहार” बताते हुए कहा कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत के लिए पैसों की जरूरत है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक मैनेजर की शिकायत पर कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह मामला Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 308(4) के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 मई की सुबह आरोपी को Mango Bus Stand के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने 21 मई को चांडिल क्षेत्र के एक व्यक्ति तथा 15 मई को गम्हरिया क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

