श्रीरामचरितमानस कथा व सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

गारू प्रखंड अंतर्गत करवाई में मंगलवार, 26 मई 2026 को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा, सत्संग एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर आकर्षक शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी आचार्य श्री रमेश महाराज ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में मानव जीवन में प्रेम, भाईचारा और भगवान से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन तभी सफल है, जब व्यक्ति समाज में प्रेम और सद्भाव के साथ रहकर धर्म एवं भक्ति के मार्ग पर चले। उनके प्रवचन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।इस धार्मिक आयोजन में अध्यक्ष लालमोहन सिंह, उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, पुजारी श्रीमती विमला देवी, श्री शंभु बैठा, मुनेश्वर महाराज, सुमित्रा देवी, आसमती देवी, कमला देवी सहित गांव के सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम 28 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन कथा प्रवचन, सत्संग एवं भव्य लीला झांकी प्रस्तुत की जाएगी।