2 जुलाई को हेमंत सोरेन कैबिनेट की अहम बैठक, सड़क, ऊर्जा, कृषि समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Spread the love

रांची: झारखंड मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 2 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह बैठक शाम 4 बजे रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक के एजेंडे में सड़क निर्माण, ऊर्जा, कृषि सहित कई विभागों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेकर सरकार कई नई योजनाओं और विकास कार्यों को हरी झंडी दे सकती है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विकास योजनाओं, विभागीय नीतियों और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसके लिए सभी विभागों से पहले ही प्रस्ताव आमंत्रित किए जा चुके हैं।

कैबिनेट की बैठक में जिन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी, उनकी आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से जारी की जाएगी। राज्य सरकार के आगामी विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।